Rashmirathi - Ramdhari singh 'dinkar'... statements of Karna....


अलग नगर के कोलाहल से, अलग पुरी-पुरजन से, 

कठिन साधना में उद्योगी लगा हुआ तन-मन से।

निज समाधि में निरत, सदा निज कर्मठता में चूर,

वन्यकुसुम-सा खिला जग की आँखों से दूर।


alag nagar ki kolahal se, alag puri purjan se...

kathin saadhna me udyogi, laga hua tan-man se...

niz saadhna me nitrat sada, niz karmathta me choor...

wanya kusum sa khila KARNA, jag ki aankho se door...






पूछो मेरी जाति, शक्ति हो तो, मेरे भुजबल से,
रवि-समाज दीपित ललाट से, और कवच-कुण्डल से।
पढो उसे जो झलक रहा है मुझमें तेज-प्रकाश,
मेरे रोम-रोम में अंकित है मेरा इतिहास।

puchho meri jaati, shakti ho to bhujbal se...
ravi samaan deepit lalat se, aur kawach kundal se....
padho use jo jhalak raha hai mujhme tez prakash...
mere rom-rom me ankit hai mera itihas...





मैं उनका आदर्श, कहीं जो व्यथा न खोल सकेंगे,

पूछेगा जग; किंतु, पिता का नाम न बोल सकेंगे.

जिनका निखिल विश्व में कोई कहीं न अपना होगा,

मन में लिए उमंग जिन्हें चिर-काल कलपना होगा.

main unka aadarsh, kahi vyatha na khol sakenge...
puchhega jag,  par pita ka naam na bol sakenge...
jinka nikhil vishwa me koi naa apna hoga...
mann me liye umang jinhe, chir kaal kalpana hoga...





दान जगत का प्रकृत धर्म है, मनुज व्यर्थ डरता है,
एक रोज तो हमें स्वयं सब-कुछ देना पड़ता है।
बचते वही, समय पर जो सर्वस्व दान करते हैं,
ऋतु का ज्ञान नही जिनको, वे देकर भी मरते हैं

daan jagat ka prakriti dharm hai,manuj vyarth darta hai...
ek roz to swain hame sab kuchh dena padta hai...
bachte wahi samay par, jo sarvaswa daan karte hain...
ritu ka gyan nahi jinko, wo dekar bhi marte hain....


Comments

Read More

मैं हवा हूँ, कहाँ वतन मेरा...

सामा चकेवा :: मिथिलांचल

घायल सैनिक का पत्र - अपने परिवार के नाम...( कारगिल युद्ध )

जोश में होश खो जाना, जवानी की पहचान है...

आलसी आदमी

लोग कहते हैं मैं शराबी हूँ.....

आरम्भ है प्रचंड बोले मस्तकों की झुंड आज जंग की घड़ी की तुम गुहार दो,...

होठों पर गंगा हो, हाथो में तिरंगा हो....

समझ लेना कि होली है...