समझ लेना कि होली है...

समझ लेना कि होली है...

(यदि आप इसे मोबाइल पर देख रहे हैं तो कृपया बेहतर परिणामों के लिए अपनी ब्राउज़र सेटिंग्स को डेस्कटॉप / कंप्यूटर मोड में बदलें।)


जोगीरा... सा रा रा रा रा रा...




होली के बारे में आम धारणा ये है कि ये एक उमंगों भरा त्योहार है जो साल में एक बार आता है, ये बात सही है लेकिन मेरा मानना है की होली आनंद की एक अवस्था है जो जब आपके मन में उत्पन्न हो होली हो जाती है। इसी आशय को मैंने अपनी एक ग़ज़ल में ढाला है, उम्मीद है आपको भी मेरी बात पसंद आएगी। नीचे कॉमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें।




"पिलायी भांग होली में, वो प्याले याद आते हैं , 
गटर ,पी कर गिरे जिनमें, निराले याद आते हैं 
भगा लाया तेरे घर से बनाने को तुझे बीवी
पड़े थे अक्ल पर मेरी, वो ताले याद आते हैं "

 अल्फा 


जब फागुन रंग झमकते हों तब देख बहारें होली की।
और दफ़ के शोर खड़कते हों तब देख बहारें होली की।
परियों के रंग दमकते हों तब देख बहारें होली की।
ख़ूम शीश-ए-जाम छलकते हों तब देख बहारें होली की।
महबूब नशे में छकते हो तब देख बहारें होली की।

 नज़ीर अकबराबादी 

 होली है। 




करें जब पाँव खुद नर्तन, समझ लेना कि होली है

 हिलोरें ले रहा हो मन, समझ लेना कि होली है

जोगीरा... सा रा रा रा रा रा...

 किसी को याद करते ही अगर बजते सुनाई दें 

 कहीं घुँघरू कहीं कंगन, समझ लेना कि होली है... 

जोगीरा... सा रा रा रा रा रा...

 कभी खोलो अचानक , आप अपने घर का दरवाजा 

 खड़े देहरी पे हों साजन, समझ लेना कि होली है...
 
जोगीरा... सा रा रा रा रा रा...

 तरसती जिसके हों दीदार तक को आपकी आंखें 

 उसे छूने का आये क्षण, समझ लेना कि होली है... 

जोगीरा... सा रा रा रा रा रा...

बहे नैनों के अमृत से पुकारे दिल का वो आंगन

 मचल जाए किसी का मन, समझ लेना कि होली है...
 
जोगीरा... सा रा रा रा रा रा...

अचानक मुट्ठियों के जोड़ से निकले जो रंग बंधन

 करे आंखों को जब पावन, समझ लेना कि होली है...
 
जोगीरा... सा रा रा रा रा रा...

कटा जीवन, फटा आवरण, कई यादों के रिश्तों में

 कहीं बमबम कहीं छमछम, समझ लेना कि होली है...
 
जोगीरा... सा रा रा रा रा रा...

 हमारी ज़िन्दगी यूँ तो है इक काँटों भरा जंगल 

 अगर लगने लगे मधुबन, समझ लेना कि होली है...
 
जोगीरा... सा रा रा रा रा रा...

 बुलाये जब तुझे वो गीत गा कर, ताल ढफली की 

 जिसे माना किये दुश्मन, समझ लेना कि होली है... 

जोगीरा... सा रा रा रा रा रा...

 अगर महसूस हो तुमको, कभी जब सांस लो 'अल्फा

 हवाओं में घुला चन्दन, समझ लेना कि होली है...

जोगीरा... सा रा रा रा रा रा...



जोगीरा... सा रा रा रा रा रा...



🔴🟠🟡🟢🔵🟣🟤⚫⚪⚫🟤🟣🔵🟢🟡🟠🔴


Comments



  1. आपने बहुत ही अच्छी जानकारी सर THANK YOU सो मच (हहोली का इतिहास)

    ReplyDelete

Post a Comment

Hello! Welcome to Alpha's SHOWSTYLE. Give your feedback about this content...

Read More

मैं हवा हूँ, कहाँ वतन मेरा...

सामा चकेवा :: मिथिलांचल

घायल सैनिक का पत्र - अपने परिवार के नाम...( कारगिल युद्ध )

जोश में होश खो जाना, जवानी की पहचान है...

आलसी आदमी

लोग कहते हैं मैं शराबी हूँ.....

Rashmirathi - Ramdhari singh 'dinkar'... statements of Karna....

आरम्भ है प्रचंड बोले मस्तकों की झुंड आज जंग की घड़ी की तुम गुहार दो,...

होठों पर गंगा हो, हाथो में तिरंगा हो....