ताज़ी मछलियाँ
ताज़ी मछलियाँ (यदि आप इसे मोबाइल पर देख रहे हैं तो कृपया बेहतर परिणामों के लिए अपनी ब्राउज़र सेटिंग्स को डेस्कटॉप / कंप्यूटर मोड में बदलें।) मछलियाँ वर्षों से जापानियों की प्रिय खाद्य पदार्थ रही हैं। वे इसे अपने भोजन का एक अभिन्न अंग मानते हैं। ताज़ी मछलियों का स्वाद उन्हें बहुत पसंद हैं। लेकिन तटों पर मछलियों के अभाव के कारण मछुआरों को समुद्र के बीच जाकर मछलियाँ पकड़नी पड़ती है। शुरुवाती दिनों में जब मछुआरे मछलियाँ पकड़ने बीच समुद्र में जाते थे, तो वापस आते-आते बहुत देर हो जाती थी और मछलियाँ बासी हो जाती थी। यह उनके लिए एक बड़ी समस्या बन गई क्योंकि लोग बासी मछलियाँ ख़रीदने से कतराते थे। इस समस्या का निराकरण मछुआरों ने अपनी बोट में फ्रीज़र लगवाकर किया। वे मछलियाँ पकड़ने के बाद उन्हें फ्रीज़र में डाल देते थे। इससे मछलियाँ लंबे समय तक ताज़ी बनी रहती थी। लेकिन लोगों ने फ्रीज़र में रखी मछलियों का स्वाद पहचान लिया। वे ताज़ी मछलियों की तरह स्वादिष्ट नहीं लगती थी। लोग उन्हें ख़ास पसंद नहीं करते थे और ख़रीदना नहीं चाहते थे। मछुआरों के मध्य इस समस्या का हल निकालने के लिये फिर से ...