Posts

Showing posts with the label लहर

भावनाओं की लहर

Image
समुद्र के किनारे जब एक लहर आई तो एक बच्चे की चप्पल अपने साथ बहा ले गई, बच्चा रेत पर अंगुली से लिखता है - "समुद्र चोर है"। उसी समुद्र के एक दूसरे किनारे कुछ मछुआरे बहुत सारे मछली पकड़ रहे होते हैं। वह उसी रेत पर लिखता है - "समुद्र मेरा पालनहार है"। एक युवक समुद्र में डूब कर मर जाता है। उसकी मांँ रेत पर लिखती है - "समुद्र हत्यारा है"। एक दूसरे किनारे एक गरीब बूढ़ा टेढ़ी कमर लिए रेत पर टहल रहा था। उसे एक बड़े सीप में एक अनमोल मोती मिल गया वह रेत पर लिखता है - "समुद्र दानी है"। और अचानक एक बड़ी लहर आती है और रेत पर लिखे हुए सारी बातों को मिटा कर चली जाती है। लोग जो भी कहे समुद्र के बारे में, लेकिन विशाल समुद्र अपनी लहरों में मस्त रहता है।  अपने "उफान" और "शांति" वह अपने हिसाब से तय करता है। अगर विशाल समुद्र बनना है तो किसी के निर्णय पर अपना ध्यान ना दें। जो करना है अपने हिसाब से करें जो गुजर गया उसकी चिंता में ना रहे। हार जीत, खोना पाना, सुख-दुख, इन सबके चलते मन विचलित ना करें। अगर जीवन सुख शांति से ही भरा होता तो आदमी जन्म लेते स...