Posts

Showing posts from September, 2018

जीवन क्या है? – What is Life?

Image
Life – जीवन विलियम शेक्सपियर ( William Shakespeare ) ने कहा था कि जिंदगी एक रंगमंच है और हम लोग इस रंगमंच के कलाकार | सभी लोग जीवन ( Life ) को अपने- अपने नजरिये से देखते है| कोई कहता है जीवन एक खेल है ( Life is a game ), कोई कहता है जीवन ईश्वर का दिया हुआ उपहार है ( Life is a gift ), कोई कहता है जीवन एक यात्रा है ( Life is a journey ), कोई कहता है जीवन एक दौड़ है ( Life is a race ) और बहुत कुछ| मैं आज यहाँ पर “जीवन” के बारें में अपने विचार share कर रहा हूँ और बताने की कोशिश करूंगा की जीवन क्या है?  My Thoughts on Life जीवन क्या है?  – What is Life मनुष्य का जीवन एक प्रकार का खेल है – Life is a Game  और मनुष्य इस खेल का मुख्य खिलाडी| यह खेल मनुष्य को हर पल खेलना पड़ता है| इस खेल का नाम है " Game of Thoughts "  विचारों का खेल इस खेल में मनुष्य को दुश्मनों से बचकर रहना पड़ता है| मनुष्य अपने दुश्मनों से तब तक नहीं बच सकता जब तक मनुष्य के मित्र उसके साथ नहीं है| मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र “विचार (thoughts)” है, और उसका सबसे बड़ा दुश्मन भी विचार (Thought

शिक्षक का आत्मविश्वास

Image
शिक्षक का आत्मविश्वास आपके एक या दो बच्चे हैं। आप उनकी शरारतों पर झल्ला कर कभी कभार उनकी कनपटी सेंक देते है। तो ज़रा सोचिएगा कि एक टीचर इतने सारे बच्चों को कैसे संभालता है। आप खुद tv या mobile में व्यस्त हैं। आपका बच्चा आपके पास आता है। आप उस अधखिले फूल को झिड़क देते है-- "जाओ भागो पढ़ाई करो।"  ज़रा मन को शांत करके विचारियेगा कि एक मास्टर किस तरह अलग-अलग बुद्धिलब्धि वाले और अलग अलग अभिरुचि वाले बच्चों को 40 मिनट एक सूत्र में बाँध के रखता है। आपका बच्चा दिनभर गेम खेलता है, घर पर पढ़ता नही है। इसकी भी शिकायत आप टीचर से करते हैं--- "क्या करें, हमारा मुन्ना तो हमारी बात ही नही सुनता। ज़रा डराइये इसे।" (अरे यार बच्चे को डराना है तो उसे किसी बाघ के सामने ले जाओ।) आप "गुरु ब्रह्मा" टाइप की बातें रटते है। पर आप भगवान तो छोड़िए, टीचर को इंसान तक नही मानते। आप ये मानने को तैयार ही नही कि टीचर का व्यक्तिगत जीवन भी है, उसकी भावनाएं भी है, उसकी लिमिटेशंस भी हैं। आप कहते है कि बच्चे को डांट-डपट के रखिये। सरकार कहती है कि किसी बच्चे को मारना तो दूर

उपलक्ष्य : शिक्षक दिवस का।

Image
शिक्षक दिवस शिष्य की शिष्यता से तलबगार हैं, शत्रुवत मान कर, करते तकरार हैं। आप गुरु द्रोण जैसे बनें तो सही, हम अंगूठा कटाने को तैयार हैं।। सबसे पहले हमारी प्रथम शिक्षिका माँ को नमन। फिर हमारे सबसे मजबूत शिक्षक पिता को नमन। फिर हमारे स्कूल के उन सभी शिक्षकों को नमन।जिन्होने हमे दुनिया मे रहने लायक बनाया। हमारे जाने अनजाने उन परम् मित्रों को भी नमन। जिन्होने कठिनतम् सवालों को यूँ ही पीठ थपथपा कर समझा दिया। जिनकी वजह से हम आज यहाँ कुछ लिखने के काबिल हुए, उनको भी नमन। अंत में उन सभी लोगों को नमन जिनसे आज तक हमने कुछ न कुछ सीखा है। शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। ❤️