Posts

Showing posts with the label सैनिक

फांसी और जश्न

Image
फांसी और जश्न (यदि आप इसे  मोबाइल  पर देख रहे हैं तो कृपया बेहतर परिणामों के लिए अपनी ब्राउज़र सेटिंग्स को  डेस्कटॉप / कंप्यूटर मोड  में बदलें।) एक बार की बात है।   यूनान   ( Greece ) के सम्राट ( King ) किसी बात पर अपने वज़ीर से नाराज़ हो गये। नाराज़गी में उन्होंने वजीर के लिए फांसी की सजा का एलान कर दिया। फांसी का समय शाम के 6 बजे मुकर्रर किया गया। फांसी की सजा सुनाए जाते समय वज़ीर दरबार में उपस्थित नहीं था। सम्राट ने सैनिकों को आदेश दिया, “जाओ, जाकर वज़ीर को बता दो कि शाम को ठीक 6 बजे उसे फांसी पर लटका दिया जायेगा।” सम्राट का आदेश मान कर सैनिकों की एक टुकड़ी वज़ीर के घर पहुँची। उसके घर को चारों ओर से घेर लिया गया। कुछ सैनिक घर के अंदर गए। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि वहाँ तो जश्न का माहौल है। उस दिन वज़ीर का जन्मदिन था। उसके घर पर रिश्तेदारों और दोस्तों की चहल-पहल थी। संगीत बज रहा था, नाच-गाना चल रहा था। पूरे घर में पकवान की ख़ुशबू फ़ैल रही थी। कुल मिलाकर वहाँ का माहौल बड़ा ही ख़ुशनुमा था।    सैनिकों ने भरी महफ़िल में एलान कर वज़ीर को फांसी की सजा के...